महाराष्ट्र में गन्ने का 5,000 रुपये भाव देने की मांग, किसानों ने खोला मोर्चा
किसान तक
नई दिल्ली,
Sep 29, 2026,
Updated Sep 29, 2026, 5:07 PM IST
महाराष्ट्र के बीड़ जिले में गन्ने के भाव को लेकर किसान संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. सूखे और उत्पादन में कमी का हवाला देते हुए किसानों ने आगामी पेराई सीजन में पहली किश्त 4,250 रुपये प्रति टन और अंतिम भाव 5,000 रुपये प्रति टन देने की मांग की है.