महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और उपभोक्ता हितों का हवाला देते हुए एनालॉग (नॉन-डेयरी) पनीर के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार और FDA ने कहा है कि इसे असली पनीर बताकर बेचना उपभोक्ताओं को गुमराह करना माना जाएगा.