भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर ने खनौरी और शंभू बार्डर पर चल रहे मोर्चे को हटाने के खिलाफ एक महापंचायत की. इस किसान यूनियन ने गुरुवार को फरीदकोट जिले के गांव डल्लेवाल में किसान महापंचायत का आयोजन किया. इस दौरान एमएसपी गारंटी कानून को लागू करने को लेकर आमरण अनशन पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी पहुंचे.