अब तक आपने ATM से पैसे निकलते देखा होगा...लेकिन छत्तीसगढ़ में अब ATM से राशन का चावल भी निकल रहा है. दरअसल, दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में प्रदेश का पहला ‘अन्नपूर्ति ग्रेन ATM शुरू किया गया है. इस मशीन के जरिए लाभार्थी बिना लंबी लाइन में लगे अपना निर्धारित राशन ले सकेंगे.