संसद भवन में बुधवार सुबह 2001 में हुए हमले की बरसी बनाई गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. लेकिन दोपहर होते-होते संसद में एक और हादसा हो गया और ये भी किसी हमले से कम नहीं था. बुधवार दोपहर को दो अनजान शख्स लोकसभा के भीतर घुसे और नारेबाजी करते हुए स्मोक बम वहां छोड़ दिया. पार्लियामेंट के अंदर हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. संसद में जिस वक्त वो प्रदर्शनकारी कूदे, तब वहां मौजूद सांसदों ने उन्हें दबोच लिया इतना ही नहीं कुछ सांसदों ने उस प्रदर्शनकारी की जमकर धुनाई भी की