चक्रवात अर्नव और बेमौसम बारिश को देखते हुए पशुपालकों को अपने पशुओं की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है. बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिक डॉ. दुष्यंत यादव बता रहे हैं कि पशुओं के बाड़े की सफाई कैसे करें, चूने और ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें और गाय-भैंस, बछड़ों, भेड़-बकरियों को निमोनिया, बुखार और संक्रमण से बचाने के लिए क्या सावधानियां बरतें.