मुजफ्फरपुर में लीची की तबाही! स्टिंक बग से किसानों को हुआ भारी नुकसान
किसान तक
Noida,
May 10, 2026,
Updated May 10, 2026, 6:12 PM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर में विश्व प्रसिद्ध शाही लीची पर इस बार बड़ा संकट मंडरा रहा है. गंधी कीट (स्टिंक बग) के हमले ने लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. खासकर मीनापुर, मुसहरी, बोचहा और काटी इलाकों में किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर है.