जहां एक ओर देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश राहत लेकर आई है, वहीं महाराष्ट्र के अकोला में हालात उलटे हैं. यहां, अब भी लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. अकोला में मॉनसून की शुरुआत के बावजूद बारिश में दम नहीं है. लगातार कम बारिश के चलते इलाके के डैमों में जलस्तर काफी घट गया है. नगर निगम ने अब एक बड़ा निर्णय लिया है. अब तक हर दो दिन में पानी मिलने वाली सप्लाई को घटाकर सप्ताह में सिर्फ एक बार कर दिया गया है.