खनौरी बॉर्डर से किसानों के आंदोलन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चार दिनों से जारी किसान धरना 2.0 को फिलहाल समाप्त करने का ऐलान किया है. किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शुरू हुए इस धरने को अस्थायी रूप से खत्म किया गया है. डल्लेवाल के इस फैसले के बाद आंदोलन की आगामी रणनीति और सरकार के साथ बातचीत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.