हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की चाय देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद की जाती है. खासतौर पर कांगड़ा की ऊलोंग और ब्लैक टी की विदेशों में अच्छी मांग रहती है. लेकिन इस बार चाय उत्पादक काफी चिंतित है. दरअसल धर्मशाला स्थित चाय बागानों से उत्पादित होने वाली कांगड़ा चाय में इस वर्ष काफ़ी कमी दर्ज की गई है.. पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल चाय उत्पादन कम होने से चाय उत्पादक निराश हैं. इस बार भी सर्दियों में हुए ड्राई स्पेल के चलते चाय उत्पादक चिंतित नजर आ रहे हैं.