कर्मनाशा नदी, जो उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा तय करती है, इन दिनों गंभीर संकट में है. कैमूर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में यह नदी किसानों की सिंचाई का मुख्य साधन है, लेकिन भीषण गर्मी में यह पूरी तरह सूख गई है और कई जगहों पर नदी की जमीन पर खेती हो रही है. इस समस्या को दूर करने के लिए बिहार सरकार उत्तर प्रदेश के जमनिया कैनाल से पाइपलाइन के जरिए गंगा का पानी लाने की 528 करोड़ रुपये की योजना बना रही है. हालांकि, स्थानीय लोग और समाजसेवी इस योजना पर सवाल उठा रहे हैं. अब सवाल यह है कि क्या इस नदी को बचाने के लिए कोई स्थायी समाधान निकलेगा या किसान ऐसे ही संकट से जूझते रहेंगे.