महाराष्ट्र के जालना जिले के कडवंची गांव में सूखे और पानी की कमी ने अंगूर उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कम बारिश के चलते खेत तालाब और कुओं का जलस्तर तेजी से घट रहा है. किसानों को डर है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो लाखों रुपये की लागत से तैयार अंगूर के बाग सूख सकते हैं.