किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि किसानों को दिल्ली जाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय सरकार आंदोलन को सीमित करने की कोशिश कर रही है.