उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर किसानों को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एक बार फिर किसानों के मुद्दों पर अपनी राय रखी है. वह कर्नाटक के धारवाड़ में कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में अमृत महोत्सव के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए और किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत है. देखिए ये वीडियो और सुनिए उनकी पूरी बात जिसे उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है.