भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री Piyush Goyal ने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों के हितों को कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने GM उत्पादों को भारत में लाने के लिए कोई ड्यूटी छूट या मार्केट एक्सेस नहीं दिया है. साथ ही विदेशी चीनी के आयात पर भी कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई, ताकि देश के गन्ना किसानों और घरेलू उद्योग को सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि सरकार कृषि और खाद्य सुरक्षा को पूरी तरह सुरक्षित रखने की नीति पर काम कर रही है.