कृषि अनुसंधान सेवा में महिला वैज्ञानिकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. यह संख्या 2006-07 में 7.9% थी जो 2023-24 में बढ़कर 41% हो गई है. भुवनेश्वर में ICAR Central Institute for Women in Agriculture 1996 में स्थापित किया गया था, जो कृषि में लैंगिक भूमिकाओं को समझने और महिलाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहा है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान शिक्षा और विस्तार प्रणाली के लिए एक ICAR Gender Strategy का रोड मैप तैयार किया है. ICAR जल्द ही Gender Platform लॉन्च करने जा रहा है जो पूरे देश में कृषि अनुसंधान नेटवर्क में महिला केंद्रित शोध कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेगा. बड़ी संख्या में बेटियां कृषि शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं.