किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं और इससे उनको अच्छा मुनाफा भी होता है.हालाकि पशुओं को जितनी बीमारी सर्दी-गर्मी में परेशान नहीं करती हैं, उससे कहीं ज्यादा बरसात के मौसम में करती हैं. इस मौसम में गंदगी, नमी और संक्रमण के कारण मवेशियों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है.