होली का त्योहार करीब आते ही स्किन एलर्जी, जलन और एक्जिमा जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. AIIMS भोपाल की डॉ. फरहा खान के अनुसार, बाजार में उपलब्ध कई होली रंगों में लेड ऑक्साइड, क्रोमियम सल्फाइड और मर्क्यूरिक आयोडाइड जैसे हानिकारक केमिकल पाए जाते हैं, जो त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. बच्चों, महिलाओं और पहले से त्वचा रोग से प्रभावित लोगों में जोखिम और अधिक होता है.