हिमाचल प्रदेश में हालिया बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि चंबा में पारा 14 डिग्री तक लुढ़क गया. वहीं, जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से ठंड का असर और बढ़ गया है. मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर के बीच एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है.