महाराष्ट्र के बीड जिले में पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है. इस कारण जिले की नदी उफान पर है जिससे किसानों के खेत अब तलाब बन चुके हैं. खेत भरने से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है. बताया जा रहा है कि बीड जिले के वडवणी, परली, माजलगांव, आष्टी और गेवराई में अतिवृष्टी हो गई है. इस वजह से बीड जिलें में कपास और सोयाबीन की फसलों का बड़ा नुकसान हो गया है. किसानों का कहना है कि पांच दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है.