पंजाब में बेमौसमी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खन्ना की एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में खुले में रखी धान की बोरियां और किसानों की फसल बारिश में भीग गई. किसानों का आरोप है कि मंडी में पुख्ता इंतजाम नहीं होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है. वहीं, धान की खरीद में देरी और कटौती को लेकर भी किसान परेशान हैं. देखिए, किसानों ने क्या कहा..