हरियाणा में गन्ना किसान स्टेट एडवाइज़्ड प्राइस (SAP) बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन चढूनी और गन्ना किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में 3 सितंबर को रादौर और 7 सितंबर को नारायणगढ़ शुगर मिल में किसान पंचायत आयोजित की जाएगी.