करनाल में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया. किसानों ने कहा कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जाए और नमी की सीमा 17 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की जाए. किसानों ने दूध के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो और गन्ने का रेट बढ़ाकर कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी की.