रविवार सुबह से ही नागपुर में मूसलाधार बारिश शुरू हुई. अचानक मौसम बदलने से और बारिश होने से लोगो को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. लेकिन इस बेमौसम बारिश ने किसान के सामने फसल की बर्बादी का नया संकट खड़ा कर दिया. महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट क्षेत्र में एक बार फिर बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मध्य प्रदेश के बैतूल में भी शनिवार को भारी ओलावृष्टि हुई.