गुजरात में MSP पर कपास बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, 31 अक्टूबर तक मौका
किसान तक
नई दिल्ली,
Sep 29, 2026,
Updated Sep 29, 2026, 4:56 PM IST
गुजरात में MSP पर कपास बेचने वाले किसानों को Kapas Kisan ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. किसान 31 अक्टूबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं. CCI लॉन्ग स्टेपल कपास 8,667 रुपये और मीडियम स्टेपल कपास 8,267 रुपये प्रति क्विंटल के MSP पर खरीदेगी.