मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर किसान का गेहूं खरीदा जाएगा और स्लॉट बुकिंग की समस्या अब लगभग खत्म हो चुकी है. किसानों की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा. साथ ही बारदाने, तौल कांटे और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं. विदिशा और रायसेन जिले में गेहूं खरीदी की समीक्षा के दौरान शिवराज ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा.