गेहूं की बुवाई के बाद पहली सिंचाई (पानी) लगते ही खेत में खरपतवार यानी फालतू घास उगने की परेशानी शुरू हो जाती है. किसानों को सलाह है कि इस समय सावधान रहें. खरपतवार की दवा किसी जानकार या एक्सपर्ट से पूछकर ही लें और अच्छी क्वालिटी की दवा ही इस्तेमाल करें. छिड़काव के समय दवा और पानी की मात्रा का सही ध्यान रखें.