अब कोई भी सरकारी या प्राइवेट काम बिना आधार कार्ड के बगैर नहीं हो सकता है. यहां तक कि स्कूल में बच्चे के एडमिशन से लेकर बैंक में खाता खोलवाने तक आधाक कार्ड की जरूरत पड़ती है. सबसे बड़ी बात यह है कि आधार कार्ड के बिना आप किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आधार कार्ड इतना अधिक जरूरी क्यों है? दरअसल, आधार कार्ड एक तरह का पहचान पत्र है, जो देश के हरेक नागरिक के लिए भारत सरकार द्वारा आधार नंबर जारी किया जाता है. इन्हीं नंबरों से देश के सभी नागरिकों की पहचान होती है. अभी केंद्र और राज्य सरकारों की करीब 1100 से ज्यादा योजनाओं में आधार का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए आधार में दी गई सभी जानकारियां सही- सही होनी चाहिए. अगर आधार में कोई सूचना गलत है, तो आप इसे फिर से अपडेट कर सकते हैं. UIDAI ने आधार यूजर्स को मुफ्त आधार अपडेट करने की सुविधा दे रखी है. इस सुविधा का लाभ उठाते हुए यूजर्स घर बैठे ऑनलाइन चुटकियों में आधार डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं.