फूलों की खुशबू से महकता हुआ यह गांव है Gujarat के Jamnagar जिले का मोखाणा. यहां के किसानों ने पारंपरिक खेती से हटकर फूलों की खेती को अपनाया है और कम जमीन में अधिक मुनाफा कमाने में सफल हो रहे हैं. गांव के लगभग 50 से 60 किसान अपने खेतों में रंग-बिरंगे फूलों की खेती (Flower Farming) कर रहे हैं. कई किसानों के लिए यह खेती किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई है. हालांकि, इन दिनों बढ़ती गर्मी और मौसम में आए बदलाव के कारण फूलों के उत्पादन पर असर देखने को मिल रहा है. इस गांव में कम जमीन रखने वाले किसानों के लिए फूलों की खेती आय का एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी है। किसानों का कहना है कि मूंगफली और कपास जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में फूलों की खेती कम क्षेत्र में भी अच्छी उपज और बेहतर आमदनी देती है। यही कारण है कि गांव के किसान अब धीरे-धीरे पारंपरिक खेती छोड़कर फूलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं.