बिहार में बाढ़ ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई ज़िलों में पानी ने तबाही मचा दी है. बिहार में बाढ़ से 10 ज़िले में 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. गांव के गांव जलमग्न हो चुके हैं, खेत डूब गए हैं और घरों की छतों तक पानी भर गया है.