Chhattisgarh First Phase Voting: छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के पहले चरण में आज 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. पूरी तरह से नक्सल प्रभावित इन 20 सीटों पर लगभग 41 लाख मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. मजे की बात यह है कि सख्या बल में इन 20 सीटों पर महिला मतदाता पुरुषों पर हावी हैं. इनमें लगभग 21 लाख महिलाएं और 20 लाख पुरुष मतदाता हैं. इस चरण में मतदान के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए है