मुजफ्फपुर की मशहूर शाही लीची की पहली खेप ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दी गई है. रेलवे की ओर से इसके लिए पवन एक्सप्रेस में स्पेशल एसएलआर बोगी लगाई गई. ताकि लीची किसानों और व्यपारियों को कोई असुविधा न हो. इसी के साथ लीची की पहली खेप मुंबई के लिए रवाना कर दी गई. रेलवे की इस पहल से किसान काफी उत्साहित हैं क्योंकि मुंबई में उनकी लीची की अच्छी कीमत मिलेगी. इस बार प्रशासन ने भी लीची की ढुलाई के लिए खास प्रबंध किए हैं. रेलवे के साथ सड़क और हवाई रास्ते से भी लीची भेजने की सुविधा बढ़ाई गई है. बता दें कि देश के अलग-अलग इलाकों में इस लीची की भारी मांग रहती है.