बिहार में गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है. इस दौरान तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. फसल को आग से बचाने के लिए कृषि विभाग ने किसानों को जल्द से जल्द गेहूं की कटाई पूरी करने का सुझाव दिया है. हालांकि कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के लबेदहा गांव के किसानों का कहना है कि अगर आग लग जाए तो उसे बुझाने के लिए किसी भी तरह की सुविधा नहीं है.