मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खरीफ सीजन के बीच खाद के लिए किसानों की परेशानी सामने आई है. सोमवारिया स्थित कृषक सहकारी विपणन समिति के वेयर हाउस के बाहर सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लगी रही. अपनी बारी तय रखने के लिए किसानों ने जमीन पर आधार कार्ड और पट्टे की फोटो कॉपी रखकर उन पर पत्थर रख दिए.