देशभर के किसान एक बार फिर अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं. सोनीपत में गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया कि 7 फरवरी से कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसान यात्रा शुरू की जाएगी. किसान नेताओं ने केंद्र सरकार के बजट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें किसानों के हित में कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया.