पंजाब के फिरोजपुर में किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया.किसानों ने फिरोजशाह टोल प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे-5 पर मिट्टी डालकर सड़क को खेत में बदल दिया और वहीं धान की बुवाई शुरू कर दी.किसानों का कहना है कि टोल प्लाजा उनकी पुश्तैनी जमीन पर बनाया गया है, लेकिन उन्हें अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला. किसान गुरसेवक सिंह का दावा है कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया. इसी के विरोध में किसानों ने यह अनोखा प्रदर्शन किया.सुनिए इसको लेकर किसान गुरसेवक सिंह ने क्या बताया..