भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. किसानों का कहना है कि जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं, दो मंत्री और एक सांसद होने के बावजूद किसान आज मुआवज़े और अपने हक़ के लिए सड़कों पर हैं. “सरकार ने हमें घुटनों पर ला दिया है, इसलिए हम अब घुटनों पर विरोध जताएंगे.”