भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मेरठ में किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया. Bharatiya Kisan Union (BKU) के कार्यकर्ता कमिश्नर चौराहे पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए. किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से भारतीय किसानों को नुकसान होगा और विदेशी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आने से स्थानीय फसलों के दाम प्रभावित होंगे. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने क्षेत्रीय समस्याएं भी उठाईं और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे.