खरीफ सीजन के बीच किसानों को यूरिया खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अकोला में किसान रात 3 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं. घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है. खेती के सबसे अहम समय में यूरिया की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. आखिर क्यों खाद के लिए जंग लड़ रहे हैं किसान, देखिए यह रिपोर्ट.