Haryana के Sonioat में किसानों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. लघु सचिवालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में किसान नेताओं ने हाईवोल्टेज बिजली लाइनों के खंभों के लिए बनाए गए नए मुआवजा नियमों, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा. किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा कि सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए नई नीतियां बना रही है. किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो खेतों में मशीनों को घुसने नहीं दिया जाएगा. किसानों ने साफ कहा कि "मशीनें हमारी लाशों के ऊपर से होकर जाएंगी.