पंजाब के संगरूर में में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुवाई में किसानों का पक्का मोर्चा कल से शुरू हो गया है. किसान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में जुटे हैं और यहां टेंट, पंखों और स्टेज का इंतजाम किया गया है. किसानों का कहना है कि यह आंदोलन 13 प्रमुख मांगों को लेकर शुरू किया गया है और मांगें पूरी होने तक लंबे समय तक संघर्ष जारी रहेगा.