बिहार में विकास परियोजनाओं और टाउनशिप निर्माण के लिए कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी बढ़ रही है. अखिल भारतीय किसान महासभा के सचिव उमेश सिंह का कहना है कि बिहार में किसान संगठनों की एकजुटता पंजाब और हरियाणा की तुलना में कमजोर है.