प्याज किसानों के आक्रोश के बीच महाराष्ट्र में पहली बार प्याज महाबैंक की शुरुआत की गई है. दावा है कि इस महाबैंक में प्याज को लंबे तक फ्रेश रखा जा सकता है. साथ ही प्याज की शेल्फ लाइफ बढ़ाने पर भी काम होगा. इसके लिए nuclear technology का इस्तेमाल किया जाएगा. इस तकनीक के जरिए हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारकर उपज की शेल्फ लाइफ को बढ़ाया जाता है. साथ ही उपज भी लंबे समय तक ताजी बनी रहती है.