हरियाणा में धान की खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है. सरकार ने जहां 1 अक्टूबर से पहले धान खरीद शुरू करने की घोषणा की थी, वहीं मंडियों में अब तक खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. करनाल अनाज मंडी में किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराज़गी जाहिर की और मंडी समिति के गेट बंद कर दिए.