राजस्थान के धौलपुर में किसान खाद, पानी और बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं. चंबल नदी से सिंचाई का पानी नहीं मिलने पर अधिकारियों से केवल तारीखें मिल रही हैं. किसानों ने चेतावनी दी है कि 20 दिसंबर तक पानी नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे. फसल नुकसान का मुआवजा भी अब तक नहीं मिला.