भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर देशभर में किसानों का विरोध तेज हो गया है. किसान-मजदूर मोर्चा ने इस समझौते के खिलाफ सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन किया है. किसानों का कहना है कि अगर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी सेक्टर को शामिल किया गया, तो इससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान होगा.