दिल्ली-NCR में हर साल गंभीर होने वाली वायु प्रदूषण की समस्या और पराली जलाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है. सीजेआई गवई ने किसानों पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, जो किसान पराली जलाने के सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करते हैं, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता? कोर्ट की टिप्पणी के बाद किसानों में गुस्सा दिखाई दे रहा है...