भारत में गर्मी का मौसम सिर्फ धूप और लू का नहीं, बल्कि फलों के राजा आम का भी मौसम होता है. मई के आखिरी हफ्ते से लेकर अगस्त तक देश की मंडियां आम की खुशबू से महक उठती हैं. लेकिन आजकल जल्दी मुनाफा कमाने के लिए कई जगह आम को खतरनाक केमिकल “कैल्शियम कार्बाइड” से पकाया जा रहा है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है.तो आज के “सलाह मशवरा” के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि प्राकृतिक और केमिकल से पके आम की पहचान कैसे करें, आम की सही तुड़ाई कब और कैसे करें और फलों को लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें.