यूपी के हाथरस जिले में असली खाद से नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. एक गुप्त सूचना पर जिले के डीएम के आदेश पर टीम ने सासनी में एक बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम पर छापा मारकर वहां से किसानों की सरकारी खाद के 50 बोरे पकड़े हैं. इस गोदाम के अंदर नकली खाद बनाने का कारोबार चलता मिला.