अपनी चमक और व्यापार के लिए मशहूर सूरत शहर अब मिलावटखोरों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. सूरत शहर की एसओजी टीम ऑपरेशन शुद्धि के तहत कई इलाकों में छापामारी कर नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों में छापा मार रही है. इसी ऑपरेशन शुद्धि के तहत एसओजी टीम ने सचिन GIDC क्षेत्र में चल रहे एक ऐसे कारखाने का भंडाफोड़ किया है, जहां शुद्ध देशी गाय के घी के नाम पर 'धीमा जहर' तैयार किया जा रहा था.